Kaushambi News:देवरानी के घर से चुराए गहने फिर खुद के घर में भी चोरी की फैलाई अफवाह – Jewellery Stolen From Sister-in-law’s House, Then Rumours Of Theft Spread In Own House Too
कोखराज थाना क्षेत्र के सईगंज गांव में देवरानी के घर से गहने चोरी करने के बाद जेठानी ने खुद के घर में भी चोरी होने की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी के गहने बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, 30 अक्तूबर को संगीता देवी ने अपने और जेठ के घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि चोरी उसकी जेठानी संगीता देवी पत्नी पिंटू ने की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे देवरानी के मिट्टी में दबाकर रखे गहनों की जानकारी थी। परिवार के बाहर जाने पर उसने गहने चोरी कर लिए और खुद के घर में भी चोरी की झूठी कहानी फैला दी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पायल, करधनी, हाफ पेटी, मंगलसूत्र, हाथफूल, अंगूठियां, नाकफूल और झुमके बरामद किए। क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा किया गया है। चोरी के गहने बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
