शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध – Advocates Staged A Protest To Express Their Opposition
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध – Advocates Staged A Protest To Express Their Opposition

November 6, 2026


Advocates staged a protest to express their opposition

लालगंज तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता, संवाद

लालगंज। तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच सामंजस्य नहीं बनने से उपरौध अधिवक्ता समिति का विरोध एक माह से जारी है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में अधिवक्ता लगातार न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

लंबे समय से चल रहे इस गतिरोध के चलते तहसील में न्यायिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन के बीच संवाद की कमी के कारण आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

बार और बेंच के बीच सामंजस्य नहीं होने का खामियाजा न्यायालय पहुंचने वाले वादकारियों को भी उठाना पड़ रहा है। मुकदमों की सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समिति की ओर से जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक आपसी गतिरोध समाप्त कर सामंजस्य स्थापित नहीं होता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में राकेश दुबे, पंडित चंद्रदत्त त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, हृदय नारायण चतुर्वेदी, राजेंद्र मौर्य सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X