Ambedkar Nagar News:नवोदय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी – Admit Cards For Navodaya Entrance Exam Released
अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह प्रवेश के लिए सत्र 2027 की चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी 28 अक्तूबर से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 नवंबर को जिले के 17 केंद्रों पर आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय अंबेडकरनगर के प्राचार्य बीके यादव ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड की सुविधा है।
अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण विवरण दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र और समय अंकित होगा। असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत संचालित होती है। संवाद
