बिहार सड़क हादसा:बुलेट-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, एक किशोर ने मौके पर तोड़ा दम; दूसरे की अस्पताल में मौत – Two Died In Sheohar Road Accident Today Bihar News

मृतक का फाइल फोटो
November 6, 2026

मृतक का फाइल फोटो
शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजेपुर पुल के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बुलेट के बीच हुई जोरदार टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, तरियानी की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की खाजेपुर पुल के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मृतकों की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी राजेश कुमार सिंह के 15 वर्षीय पुत्र राज कुमार और पोझिया निवासी रवीशंकर कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?
थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत हुई है। फरार पिकअप वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एक साथ दो किशोरों की मौत से सरवरपुर और पोझिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मौके पर जमी भीड़ व मृतक का फाइल फोटो
November 13, 2026
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी को बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। उन्हें पंजाबी भाषा में लिखे एक पत्र के जरिए धमकी दी गई है। यह पत्र सरकारी डाक से उनके निजी सहायक शकील अंसारी के मुजफ्फरपुर जिले स्थित पते पर भेजा गया है। पत्र […]
November 13, 2026
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ विस्तार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में […]
November 13, 2026
भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। विस्तार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा डिहुली के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती और ऑटो चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय निशु कुमारी और मिठनपुरा थाना […]
