शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Budaun News:खेत की ठियाबंदी न होने से परेशान किसान टावर पर चढ़ा – The Farmer Climbed The Tower, Troubled By The Lack Of Settlement Of The Field
बदायूं

Budaun News:खेत की ठियाबंदी न होने से परेशान किसान टावर पर चढ़ा – The Farmer Climbed The Tower, Troubled By The Lack Of Settlement Of The Field

November 6, 2026


The farmer climbed the tower, troubled by the lack of settlement of the field

बदायूं के ग्राम भानपुर में किसान के टावर पर चढ़ने के बाद मौके पर लगी भीड़। स्रोत ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली। खेत की ठियाबंदी और कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर तहसील के चक्कर काट रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी किसान तेजपाल ने बृहस्पतिवार को मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताया। टावर पर चढ़ने से प्रशासन में खलबली मच गई। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद तहसीलदार के आश्वासन पर तेजपाल सुरक्षित नीचे उतरा।

तेजपाल के अनुसार, करीब 15 साल पहले उसने अपने खेत की ठियाबंदी कराने के लिए तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि इसके बाद से वह लगातार तहसील के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बीच कुछ दबंगों ने उसके खेत पर कब्जा कर लिया। तहसील प्रशासन से निराश होकर उसने दोपहर करीब एक बजे गांव के किनारे लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताया। किसान के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर तहसीलदार सोनपाल और नायब तहसीलदार अमित कुमार पूरी राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसान को जल्द ठियाबंदी कराने और कब्जा करने वालों से जमीन मुक्त कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद तेजपाल करीब आधे घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतर आया। तहसीलदार सोनपाल ने बताया कि किसान को जल्द ही ठियाबंदी कराने का आश्वासन दिया है। मौके पर पहुंचकर किसान को उतारा गया। जो समस्या है उसका निराकरण कराया जाएगा।

बदायूं के ग्राम भानपुर में किसान के टावर पर चढ़ने के बाद मौके पर लगी भीड़। स्रोत ग्रामीण

बदायूं के ग्राम भानपुर में किसान के टावर पर चढ़ने के बाद मौके पर लगी भीड़। स्रोत ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X