शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:स्टोन क्रशर किराये पर देने के नाम पर 34 लाख हड़पे – 34 Lakhs Were Looted In The Name Of Renting A Stone Crusher

November 6, 2026


गाजियाबाद निवासी कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

देहरादून निवासी अश्वनी गर्ग ने गाजियाबाद निवासी कारोबारी वरुण चौधरी पर भोगपुर स्थित अपना स्टोन क्रशर लीज पर देने के नाम पर 34 लाख की रकम लेने और बाद में रकम वापस करने से इन्कार करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

मूल रूप से बालावाला देहरादून हाल निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार अश्वनी गर्ग की ओर से एसएसपी को शिकायत कर बताया गया कि आरोपी वरुण चौधरी निवासी इंद्रापुरम गाजियाबाद के साथ उनके घनिष्ठ संबंध थे। वर्ष 2024 में वरुण के साथ उनकी भोगपुर स्थित उसका स्टोन क्रशर किराये पर लेने की बात हुई थी।

इसके लिए उन्होंने 28 अगस्त 2024 और 24 सितंबर 2024 को वरुण के पिता के बैंक खाते में दो किस्तों में 26 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी थी। क्रशर उन्हें हस्तांतरित नहीं होने पर उन्होंने पैसे वापस करने को कहा। इसपर आरोपी ने कागजी कार्रवाई पूरी होने पर उन्हें शीघ्र क्रशर हस्तांतरित कराने का वादा किया। आरोप है कि इसके बाद भी अलग-अलग खर्च के तौर पर उनसे रकम ली गई।

आरोपी ने कुल 34 लाख की रकम उनसे ली लेकिन स्टोन क्रशर उन्हें हस्तांतरित नहीं किया गया। हस्तांतरण के लिए कहने पर आरोपी उन्हें बार – बार अलग बहाने बनाकर टाल मटोल करता रहा। अश्वनी के अनुसार, 1 जून 2026 को उन्होंने आरोपी से 34 लाख की रकम वापस करने को कहा तो आरोपी ने उन्हें गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

—

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X