शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:सिरमौर में नाहन-सराहां-कुमारहट्टी हाईवे पर बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार, एक की मौत और नौ घायल – Nahan Sarahan Kumarhatti Highway Bolero Camper Accident One Dead Nine Injured
शिमला

हिमाचल:सिरमौर में नाहन-सराहां-कुमारहट्टी हाईवे पर बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार, एक की मौत और नौ घायल – Nahan Sarahan Kumarhatti Highway Bolero Camper Accident One Dead Nine Injured

November 6, 2026


Nahan Sarahan Kumarhatti Highway Bolero Camper Accident One Dead Nine Injured

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में नौ अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना में घायल पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, चार घायलों का सराहां सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दाड़लाघाट से कमरऊ जा रही थी बोलेरो कैंपर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर दाड़लाघाट से कमरऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पांच गंभीर घायलों को नाहन किया रेफर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य चार घायलों का सराहां अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X