शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत का दावा, मदन सहनी बोले- पटना सीट पर नीरज कुमार की जीत पक्की – Bihar News : Minister Madan Sahni Jdu Mla Vinay Chaudhary Cast Votes; Minister Claimed Victoryall Eight
दरभंगा

बिहार:एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत का दावा, मदन सहनी बोले- पटना सीट पर नीरज कुमार की जीत पक्की – Bihar News : Minister Madan Sahni Jdu Mla Vinay Chaudhary Cast Votes; Minister Claimed Victoryall Eight

November 6, 2026


Bihar News : Minister Madan Sahni JDU MLA Vinay Chaudhary cast votes; minister claimed victoryall eight

मतदान करने जाते मंत्री मदन सहनी

विस्तार

दरभंगा में स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लगातार जनप्रतिनिधि मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने समाहरणालय परिसर स्थित अंबेडकर सभागार में बने बूथ पर मतदान किया। वहीं, बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान किया।

मतदान के बाद मंत्री मदन सहनी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बिहार की सभी आठ विधान परिषद सीटों पर हो रहे चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है। वहीं, पटना स्नातक सीट को लेकर उन्होंने कहा कि नीरज कुमार की जीत पक्की है। मंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में मतदान करने से पीछे न हटें और अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election 2026 Live: आठ सीटों पर दोपहर 12 बजे तक कितनी वोटिंग, जानिए कहां सबसे अधिक और कम हुआ मतदान?

वहीं, बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने भी मतदान के बाद लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना वोट जरूर डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि दरभंगा की दोनों सीटों, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, पर एनडीए की जीत दिखाई दे रही है। मतदान के लिए निकल रहे मतदाताओं के रुझान से जीत पक्की नजर आ रही है। वहीं, पटना सीट पर नीरज कुमार की जीत भी पक्की मानी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X