शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं हर घर तक पहुंचाना सरकार का संकल्प :गोमती पंवार – Ensuring That Basic Amenities Reach Every Household In Rural Areas Is The Government’s Commitment: Gomti Panwar
रेवाड़ी

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं हर घर तक पहुंचाना सरकार का संकल्प :गोमती पंवार – Ensuring That Basic Amenities Reach Every Household In Rural Areas Is The Government’s Commitment: Gomti Panwar

November 6, 2026


Ensuring that basic amenities reach every household in rural areas is the government's commitment: Gomti Panwar

बलवाड़ी गांव में पेयजल टंकी का उद्घाटन,

कुंड। गांव बलवाड़ी में पंचायत समिति खोल के अनुदान से निर्मित पेयजल टंकी का उद्घाटन समिति के चेयरमैन गोमती पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं हर घर तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच राहुल कुमार तिवाड़ी ने की। ग्रामीणों ने चेयरमैन का फूलमालाओं और शॉल भेंट कर स्वागत किया। गोमती पंवार ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

पंचायत समिति खोल की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में जरूरत के अनुसार समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए एम्स माजरा को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने गांव में विकास कार्यों के लिए अनुदान देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश यादव, सरपंच सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद चेयरमैन ने बाबा पुरुषोत्तम दास आश्रम में माथा टेककर महंत मुनेश्वर दास से आशीर्वाद लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X