Panchkula News:धनतेरस पर रामगढ़ के बाजारों में उमड़ी भीड़ – Crowds Throng The Markets Of Ramgarh On Dhanteras
रामगढ़। धनतेरस के पर्व पर कस्बे के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। लोगों ने भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदीप कुमार, मोहन सिंह, प्रमोद गर्ग, कुलदीप सिंह, अनिल सैनी, भजन सिंह और गुरुचरण सिंह ने कहा कि त्योहारों से बाजार में रौनक बढ़ती है और दुकानदारों को रोजगार मिलता है। सभी पर्वों को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। संवाद
