शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:सीएचओ पर जानलेवा हमला करने का आरोप – Cho Charged With Fatal Assault

November 7, 2026


पूरनपुर। ड्यूटी पर जा रहे एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें धमकाया और घायल कर दिया।

यह घटना शुक्रवार को हुई। मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रशांत आजाद गांव भगवंतापुर में सीएचओ के पद पर तैनात हैं। वह शुक्रवार को अपने सेंटर जा रहे थे। सेंटर के पास गांव के एक युवक ने जान से मारने की नीयत से दराती और लाठी से उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रशांत आजाद घायल हो गए। उनका आरोप है कि आरोपी ने पहले भी उनके सेंटर पर गाली-गलौज कर धमकाया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीष राज शर्मा ने घटना की जानकारी सीओ और कोतवाल को मोबाइल पर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी सीएचओ से अभद्रता कर चुका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X