शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:दिवाली की खरीदारी से गुलजार हुआ सिहुंता बाजार – Sihunta Market Buzzes With Diwali Shopping
चंबा

Chamba News:दिवाली की खरीदारी से गुलजार हुआ सिहुंता बाजार – Sihunta Market Buzzes With Diwali Shopping

November 7, 2026


Sihunta market buzzes with Diwali shopping

चंबा आभूषण की दुकान पर खरीददारी करने में जुटे लोग।संवाद

सिहुंता (चंबा)। दिवाली नजदीक आते ही सिहुंता बाजार में रौनक बढ़ गई है। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घरों को सजाने और रोशन करने के लिए लोग रंग-बिरंगी लाइटें, झालरें और अन्य सजावटी सामान खरीद रहे हैं।

त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी दुकानों में पटाखों, पूजा सामग्री और सजावट के सामान की विशेष व्यवस्था की है। बाजार की दुकानें आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजी हैं। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X