शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:मुख्य बाजार में चार दिन तक भारी वाहनों की नो-एंट्री – No Entry For Heavy Vehicles In The Main Market For Four Days

November 7, 2026


– दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज पर भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने पांच प्रमुख स्थानों पर की बैरिकेडिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज के त्योहारों पर बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर के मुख्य बाजार में आज से अगले चार दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

भारी वाहनों को मुख्य बाजार में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बड़ोली रोड चौराहे, दिल्ली बस स्टैंड, अग्रसेन मूर्ति, बावली चुंगी और पीएन शर्मा पार्क पर बैरिकेडिंग की है। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी। बाजार की संकरी सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश से जाम की स्थिति न बने और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

चार दिन लागू रहेगी व्यवस्था

त्योहारों को देखते हुए मुख्य बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश चार दिन तक प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। वाहन चालक निर्धारित व्यवस्था का पालन करें और प्रतिबंधित रास्तों से भारी वाहन लेकर बाजार में प्रवेश न करें। – अंशु जैन सीओ बड़ौत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X