डिलीवरी एजेंट से रंगोली पर पड़ गया पैर, बिगड़ा डिजाइन तो खुद बैठकर लगा सुधारने, CCTV देखकर भावुक हुई महिला!
Last Updated:
मुंबई में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट से गलती से महिला की रंगोली खराब हो गई, लेकिन उसने वहां से जाने के बजाय उसे खुद ठीक किया. महिला ने घर लौटकर CCTV फुटेज देखा तो डिलीवरी एजेंट की इस प्यारी पहल के बारे में पता चला. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग उसकी दरियादिली और इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
डिलीवरी बॉय का नेक काम(फोटो:Instagram-@drashtiisthisyouu)
दिवाली हो या कोई दूसरा त्योहार, घर के बाहर रंगोली बनाने का अपना ही अलग उत्साह होता है. लोग घंटों मेहनत करके सुंदर-सुंदर डिजाइन बनाते हैं, ताकि घर की खूबसूरती और बढ़ जाए. लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई अनजाने में आपकी मेहनत से बनाई रंगोली को खराब कर दे तो आपको कैसा लगेगा? जाहिर है, थोड़ी निराशा तो होगी ही. हालांकि, मुंबई में एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने नाराज होने के बजाय उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी. दरअसल, एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट से गलती से महिला की रंगोली खराब हो गई. लेकिन इसके बाद उसने जो किया, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.
दरअसल, यह मामला मुंबई की रहने वाली दृष्टि से जुड़ा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर के बाहर लगे CCTV कैमरे का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में फ्लिपकार्ट का एक डिलीवरी एजेंट पार्सल लेकर उनके घर पहुंचता दिखाई देता है. वह दरवाजे की घंटी बजाता है और अपने फोन को निकालता है. इसके बाद महिला दरवाजा खोलकर उससे पार्सल ले लेती है और फिर दरवाजा बंद कर देती है. पार्सल देने के बाद डिलीवरी एजेंट वहां से जाने लगता है. इसी दौरान उसका ध्यान दरवाजे के पास बनी रंगोली पर जाता है. दरअसल, अनजाने में उसका पैर रंगोली पर पड़ गया था, जिससे उसका डिजाइन कुछ बिगड़ गया था. शायद उसे अपनी गलती का एहसास हो गया था। इसके बाद उसने वहां से जाने के बजाय कुछ ऐसा करने का फैसला किया, जिसकी उम्मीद शायद महिला ने भी नहीं की होगी.
View this post on Instagram
