शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Uk Top News:जेनी प्रकरण से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, हरक सिंह का पलटवार, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार – Uk Top News Jenny Allegations Harak Singh Rawat Heat Up Politics Rekha Arya Husband Arrested Kedarnath Diwali
रुड़की

Uk Top News:जेनी प्रकरण से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, हरक सिंह का पलटवार, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार – Uk Top News Jenny Allegations Harak Singh Rawat Heat Up Politics Rekha Arya Husband Arrested Kedarnath Diwali

November 7, 2026


UK top news Jenny allegations harak singh rawat heat up politics rekha arya husband arrested Kedarnath Diwali

उत्तराखंड की बड़ी खबरें
ग्राफिक

विस्तार

जेनी प्रकरण विवाद: 23 साल बाद महिला के खुलासे से बढ़ी हलचल, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, डीएनए टेस्ट की मांग

जेनी प्रकरण में देहरादून पहुंची महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने साथ हुए कथित घटनाक्रम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पूर्व में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए दोबारा सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। इस दौरान वह भावुक भी हो गई। महिला ने बताया कि वह अक्तूबर 2002 में देहरादून आई थी। उस समय उसकी उम्र 16 साल थी। उसने कहा कि वह यमुना कॉलोनी में करीब दो महीने रही थी। महिला का आरोप है कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कहा कि हरक सिंह रावत उस समय सत्ता में थे और उनके प्रभाव के चलते उसे कहीं से मदद नहीं मिली। ये भी पढ़ें…जेनी प्रकरण विवाद: 23 साल बाद महिला के खुलासे से बढ़ी हलचल, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, डीएनए टेस्ट की मांग

जेनी की शिकायत पर हरक सिंह रावत के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच, महिला सीओ को सौंपी जिम्मेदारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली इंदिरा डेंजी (जैनी) की शिकायत पर दून पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जैनी ने पुलिस मुख्यालय को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कानूनी कार्रवाई करने और अपने 23 वर्षीय बेटे की पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। शिकायत में जैनी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2003 में हरक सिंह रावत ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। इससे उन्हें एक बच्चे का जन्म हुआ। उनका आरोप है कि घटना के समय हरक सिंह रावत सरकार में प्रभावशाली पद पर थे और अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने दी। ये भी पढे़ं…देहरादून: जेनी की शिकायत पर हरक सिंह रावत के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच, महिला सीओ को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून: जेनी के आरोपों पर हरक सिंह का पलटवार, बोले-अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा की साजिश

सिंह रावत भी मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोपों को भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जा रहा है। हरक ने कहा कि जिस मामले में न्यायालय का फैसला आ चुका है, उस पर दोबारा टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। प्रेसकांफ्रेंस में हरक सिंह रावत ने कहा कि जेनी प्रकरण में पहले ही सीबीआई जांच और डीएनए जांच हो चुकी है। उस समय भी जेनी ने उन पर आरोप लगाए थे। मामले की जांच के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया था और जांच रिपोर्ट को अनुमोदन दिया था। ऐसे में अब इस पर सवाल उठाना न्यायालय की अवमानना है।  उन्होंने कहा कि यदि किसी को जांच या उसके निष्कर्षों पर आपत्ति थी तो उसे उसी समय सामने रखना चाहिए था। अब इतने समय बाद इस मामले को फिर क्यों उठाया गया। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट और साजिश करार दिया। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी प्रयास को लेकर वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।  ये भी पढे़ं…देहरादून: जेनी के आरोपों पर हरक सिंह का पलटवार, बोले-अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा की साजिश

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X