शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:कोटडीढांग में होटल के पास दिखा हमलावर गुलदार – An Attacking Leopard Was Seen Near A Hotel In Kotdi Dhang

November 7, 2026


झाड़ियां अधिक होने से ट्रेंकुलाइज करने में नाकाम रही टीम

रामपुर, कोटडीढांग और सनेह मल्ली-तल्ली में गुलदार की दहशत

कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के रामपुर, कोटडीढांग और सनेह मल्ली व तल्ली में गुलदार की दहशत बनी है। शुक्रवार देर शाम कोटडीढांग में एक होटल के पास ट्रेंकुलाइज टीम को हमलावर गुलदार दिखाई दिया लेकिन झाड़ियों की अधिकता के कारण टीम उसे बेहोश नहीं कर पाई। शनिवार सुबह भी इसी क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत है।

शुक्रवार देर शाम ट्रेंकुलाइज टीम कोटद्वार पहुंची थी। अब टीम ने प्रभावित क्षेत्र में डेरा डाल दिया। गश्त के दौरान टीम को कोटद्वार-पाखरो मार्ग पर कोटडीढांग स्थित अधिकारी होटल के पास गुलदार दिखाई दिया। पार्षद संजय भंडारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे कोटडीढांग में पान सिंह अधिकारी के घर के पास भी गुलदार दिखाई दिया।

उधर, रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही ट्रेंकुलाइज टीम को भी तैनात कर दिया गया है। वन विभाग की दो टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X