शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांसवाड़ा:18 लाख की लूट में बीएपी प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार, चुनावी खर्च जुटाने के लिए रची साजिश – Banswara: 4 Arrested In Rs 18 Lakh Robbery, Bap Candidate Allegedly Plotted It To Fund Election Expenses
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा:18 लाख की लूट में बीएपी प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार, चुनावी खर्च जुटाने के लिए रची साजिश – Banswara: 4 Arrested In Rs 18 Lakh Robbery, Bap Candidate Allegedly Plotted It To Fund Election Expenses

November 7, 2026


Banswara: 4 Arrested in Rs 18 Lakh Robbery, BAP Candidate Allegedly Plotted It to Fund Election Expenses

पुलिस हिरासत में आरोपी

विस्तार

बांसवाड़ा के गेमन पुल पर व्यापारी के मुनीम से हुई 18 लाख रुपये की नकदी और कार लूट के मामले में आंबापुरा पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान लूट की वारदात से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में बीएपी पार्टी का एक प्रत्याशी भी शामिल है, जिसने चुनावी खर्च जुटाने के लिए इस पूरी लूट की साजिश रची थी।

सड़क पर ट्रैक्टर अड़ाकर की वारदात

आंबापुरा थाना प्रभारी निर्भयसिंह राणावत ने बताया कि आरोपियों ने लूट की वारदात को पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया था। बदमाशों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत सड़क पर ट्रैक्टर इस तरह खड़ा कर दिया कि व्यापारी के मुनीम को कार रोकना पड़ी। जैसे ही कार रुकी, बदमाश मुनीम से 18 लाख रुपये की नकदी और कार लूटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: जयपुर: कुकर से सिर पर वार कर फंदे से लटकाया शव, कोर्ट के आदेश पर पत्नी, बेटी और साले पर हत्या का केस दर्ज

सदर थाना क्षेत्र से चार आरोपी गिरफ्तार

जांच के आधार पर आंबापुरा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दबिश देकर चार आरोपियों अजय डिंडोर, प्रकाश कटारा, मोहनलाल और कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें एमजी अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है।  पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से बांसवाड़ा जिले में हुई अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे अन्य मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X