शहडोल:जयसिंहनगर में मादा तेंदुए की मौत, घटनास्थल पर मिले बाघ के पगमार्क; आपसी संघर्ष की आशंका – Female Leopard Dies In Jaisinghnagar; Tiger Pugmarks Found At The Scene

मौके पर मौजूद अधिकारी।
November 8, 2026

मौके पर मौजूद अधिकारी।
उत्तर वनमंडल के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में एक मादा तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। बिजहा सर्किल के राजस्व क्षेत्र में मादा तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत बाघ के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्क भी मिले हैं। हालांकि, वन विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहा है।
ये भी पढ़ें- 40 फीट गहरे कुएं में समाई कार, चार युवकों की अटकी सांसें; कांच तोड़कर निकले बाहर, ढाई घंटे चला रेस्क्यू
राजस्व क्षेत्र में पड़ा मिला था शव
जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के सर्किल बिजहा अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन अमला मौके पर पहुंचा। टीम ने शव के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और सर्चिंग कर साक्ष्य जुटाए। मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब आठ वर्ष बताई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद वन विभाग ने नियमानुसार शवदाह कर दिया।
बाघ के पगमार्क मिलने से बढ़ी आशंका
घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्क मिलने के बाद तेंदुए की मौत को लेकर बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वन्यजीवों के बीच संघर्ष को मौत की वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उत्तर वनमंडल की डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ के हमले से मादा तेंदुए की मौत होना प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्क मिले हैं। वन विभाग की टीम अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। विस्तार शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद […]
November 12, 2026
बृजकिशोर पटेल। विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी […]
