शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा छह गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद – Police Raid Gambling Dens; Six Arrested, 50,000 Rupees Seized

November 8, 2026


चकिया/पीडीडीयू नगर। दीपावली के मद्देनजर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जुए के अड्डों पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। चकिया में खाली खेत में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा गया, जबकि मुगलसराय में एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने 50,690 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए।

चकिया पुलिस ने चंद्रावती नाला के पास खाली खेत में छापा मारकर राजेश चौहान, बाबूलाल उर्फ बबलू सोनकर, दरोगा चौहान, राहुल शर्मा और चंदन सोनकर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जुए के फड़ से 7,170 रुपये और आरोपियों की तलाशी लेने पर 38,500 रुपये बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

वहीं, मुगलसराय पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर मालोखर निवासी नियामत अली उर्फ समशेर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5,020 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X