शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कन्नौज:महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद – Kannauj Case Of A Woman Being Set On Fire After Being Doused With Petrol Accused Arrested Following Encounter
कन्नौज

October 28, 2026

Kannauj Case of a woman being set on fire after being doused with petrol accused arrested following encounter

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर रात तालग्राम रोड स्थित पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी सर्वेश बाथम (42) के पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी छिबरामऊ में भर्ती कराया गया है।

ग्राम तिगुड़िया निवासी सोनतारा (60) का बेटा अनुज राजस्थान के हनुमान गढ़ी में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। 10 दिन पहले अनुज साथ में काम करने वाले तालग्राम के बेहटा खास के सर्वेश की पत्नी को साथ लेकर चला गया। मंगलवार रात सर्वेश ने अनुज की मां को पेट्रोल डालकर दिया गया था, जिसमें वह झुलस गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X