शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्वालियर:सिंधिया ने दिवाली पर क्रिकेटरों को दिए इलेक्ट्रिक स्कूटर और व्हीलचेयर, आठ खिलाड़ियों का किया सम्मान – Mahanaryaman Scindia Gifts Electric Scooters Wheelchair To Gwalior Cricketers Diwali
ग्वालियर

ग्वालियर:सिंधिया ने दिवाली पर क्रिकेटरों को दिए इलेक्ट्रिक स्कूटर और व्हीलचेयर, आठ खिलाड़ियों का किया सम्मान – Mahanaryaman Scindia Gifts Electric Scooters Wheelchair To Gwalior Cricketers Diwali

November 8, 2026


mahanaryaman scindia gifts electric scooters wheelchair to gwalior cricketers diwali

महाआर्यमन सिंधिया

विस्तार

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष और एमपीएल के संस्थापक महानार्यमन सिंधिया ने दिवाली के अवसर पर ग्वालियर के आठ क्रिकेट खिलाड़ियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। ग्वालियर के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को क्रिकेट किट, आर्थिक सहायता, इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भेंट की गईं।

दो खिलाड़ियों को मिले इलेक्ट्रिक स्कूटर

रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अक्षय शर्मा और क्रिकेटर होनी यादव को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए। वहीं, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के मैनेजर जरनैल सिंह को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भेंट की गई। मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम के खिलाड़ी आर्यन कुशवाहा और यशस्वानी बोहरे को क्रिकेट किट प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें- 50 से अधिक बोरिंग के पानी में मिले हानिकारक ई-कोलाई बैक्टीरिया, एनजीटी ने नगर निगम को दिए सख्त निर्देश

खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता भी दी

युवराज कंसाना और सोनम यादव को 10-10 हजार रुपये के चेक दिए गए। दिव्यांग क्रिकेटर योगेंद्र सिंह को भी क्रिकेट किट भेंट की गई। कार्यक्रम में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के अध्यक्ष संग्राम कदम और सचिव विजय प्रकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

महानार्यमन सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि MPCA खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देना तथा उन्हें अपने खेल करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X