शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:दिवाली पर पूजा की तैयारी कर रहे हैं? पंडित उमेश नौटियाल ने बताया शुभ मुहूर्त और अमावस्या का समय – Diwali Lakshmi Puja Muhurat November 8 2026 5:31 Pm To 8:09 Pm Himachal Pradesh
शिमला

हिमाचल:दिवाली पर पूजा की तैयारी कर रहे हैं? पंडित उमेश नौटियाल ने बताया शुभ मुहूर्त और अमावस्या का समय – Diwali Lakshmi Puja Muhurat November 8 2026 5:31 Pm To 8:09 Pm Himachal Pradesh

November 8, 2026


Diwali Lakshmi Puja Muhurat November 8 2026 5:31 PM to 8:09 PM Himachal Pradesh

गणेश लक्ष्मी की HD फोटो
– फोटो : AI

विस्तार

कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ समय प्रदोष काल में शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर सकते हैं।

8 नवंबर सुबह 11:27 बजे शुरू होगी अमावस्या तिथि

पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार इस वर्ष अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। दीपावली पर प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का होना विशेष महत्व रखता है। इसी संयोग के चलते रविवार को लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।

छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन

पुजारी ने बताया कि उदया तिथि और प्रदोष काल के संयोग के चलते इस वर्ष छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जा रही हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे शुरू हुई थी और 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी।

घरों और बाजारों में दिवाली की रौनक

दिवाली को लेकर शिमला सहित प्रदेशभर में खासा उत्साह है। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में दीपों, रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामान की रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X