शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:डेंगू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा, 10 नए रोगी मिले – Kanpur: Dengue Infection Continues To Spread; 10 New Cases Reported
कानपुर

कानपुर:डेंगू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा, 10 नए रोगी मिले – Kanpur: Dengue Infection Continues To Spread; 10 New Cases Reported

November 9, 2026


Kanpur: Dengue infection continues to spread; 10 new cases reported

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : amarujala

कानपुर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी 10 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई। ये मरीज खाड़ेपुर, अशोकनगर, कौशलपुरी, श्यामनगर, गांधीग्राम, काकादेव, सीसामऊ उत्तरी, कृष्णानगर, चौबेपुर और कल्याणपुर क्षेत्र में मिले हैं। डेंगू के ज्यादातर मामले कल्याणपुर से आ रहे हैं जहां आसपास के क्षेत्र हब बनते जा रहे हैं। वहीं, शनिवार को सरसौल में डेंगू से बच्ची की मौत होने के बावजूद रविवार को यहां स्वास्थ्य विभाग ने कोई कैंप नहीं लगाया। प्रभावित क्षेत्रों और गांवों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को कैंप लगा था। लोगों में जागरूकता की कमी है। इसके चलते वे झोलाछाप से इलाज कराते रहते हैं और स्थिति चिंताजनक हो जाती है। हम कैंप लगाकर जागरूक कर रहे हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X