शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

आज शाम 5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त – The Auspicious Time (muhurta) For Lakshmi Pujan Today Is From 5:54 Pm To 7:50 Pm

November 9, 2026


मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने से होगी धन की प्राप्ति

देररात 12:31 बजे खत्म होगी विशेष अमावस्या तिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दीपावली की रात धन, सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर रविवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से 9 नवंबर सोमवार को सुबह 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार अमावस्या 9 नवंबर को होगी, लेकिन 8 नवंबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा।

इस वर्ष दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वहीं, प्रदोष काल शाम 5 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर का पूजन

पंडित कृष्ण दत्त शर्मा के अनुसार, दीपावली पर सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा आरंभ करें। मां लक्ष्मी को रोली, कुमकुम, लाल फूल, कमल, खील, बताशे, मिठाई और फल अर्पित करें। इसके बाद तिजोरी में रखने के लिए कुछ सिक्के, पीली कौड़ियां, गोमती चक्र और कमलगट्टे मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। इसके बाद भगवान कुबेर की पूजा करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X