बिहार:सीवान में दिवाली की रात दो बाइकों की भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत; बहन की शादी से पहले घर में पसरा मातम – Siwan Diwali Night Bike Accident Three Youths Killed Bihar News

घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस
November 9, 2026

घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस
दीपावली की रात जब लोग त्योहार मना रहे थे, तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुलापुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे में दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की मौत सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद हुई। घटना ने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं।
दो बाइकों की भिड़ंत में गई तीन जान
मृतकों की पहचान रसूलपुर गांव निवासी मुकेश महतो (20), गोलू कुमार (19) और गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सनाह मठिया निवासी सनीष कुमार (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश और गोलू अपने दोस्त अभिषेक के साथ सीवान से गांव लौट रहे थे। झुलापुर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सनीष और उसका एक परिचित सवार था। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। गोलू समेत तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गोलू ने भी दम तोड़ दिया।
बहन की शादी से पहले भाई की मौत
सनीष के परिवार में 19 नवंबर को तिलक और 21 नवंबर को बहन की शादी होनी थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। पिता की मृत्यु के बाद सनीष ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। शादी की खुशियों के बीच उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने लगाया आरोप
गोलू के परिजनों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने 102 नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग सकी। बाद में एंबुलेंस पहुंची, लेकिन अस्पताल परिसर में ही गोलू की मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
November 13, 2026
सीवान जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच ने एक बार फिर शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर प्रमाण-पत्रों से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आने के बाद अब आठ शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई की सुगबुगाहट […]
November 13, 2026
कच्ची दरगाह से बिदुपुर ब्रिज का नाम नीतीश सेतु होगा। विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मेगा ब्रिज के शुभारंभ से पहले इसका नामकरण कर […]
November 13, 2026
निशा की सड़क हादसे में मौत विस्तार छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के समीप छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवती की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रज्जूपुर टोला गांव निवासी बच्ची सिंह की 21 वर्षीय पुत्री निशा […]
