शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पटियाला

Patiala News:पीयू की एथलेटिक्स मीट शुरू, 130 कॉलेजों के 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम – Pu Athletics Meet Begins; 500 Athletes From 130 Colleges To Showcase Their Prowess

November 9, 2026


तीन दिवसीय खेल आयोजन का विधायक गुरलाल सिंह ने किया उद्घाटन

पैरा एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेता तीरंदाज शीतल देवी, हरविंदर सिंह और पूजा सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में बुधवार को 63वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट-2026 का भव्य आगाज हुआ। यह तीन दिवसीय खेल आयोजन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ। इसमें यूनिवर्सिटी से संबद्ध 130 कॉलेजों के करीब 500 खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

वीसी डॉ. जगदीप सिंह ने समारोह का उद्घाटन किया। घनौर के विधायक गुरलाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वीसी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि यह मीट युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच देगी। वीसी ने खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों का सम्मान

पैरा एशियन चैंपियनशिप-2026 से लौटे तीरंदाजों को समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें अर्जुन अवार्डी शीतल देवी, पद्मश्री हरविंदर सिंह और पूजा शामिल थे। इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया। विधायक गुरलाल सिंह ने खिलाड़ियों और उनके कोच सुरिंदर सिंह रंधावा, गौरव शर्मा को बधाई दी। यूनिवर्सिटी की खेल निदेशक डॉ. गुरदीप कौर रंधावा ने बताया कि करीब 500 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के डायरेक्टर ट्रेनिंग जीवनजोत सिंह तेजा भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X