शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:गोवर्धन पूजा पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी की चिंता, बोले- समाज में देसी गायें अब न के बराबर बचीं – Rajasthan: On The Occasion Of Govardhan Puja, Mahamandaleshwar Someshwar Giri Expresses Concern
जोधपुर

राजस्थान:गोवर्धन पूजा पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी की चिंता, बोले- समाज में देसी गायें अब न के बराबर बचीं – Rajasthan: On The Occasion Of Govardhan Puja, Mahamandaleshwar Someshwar Giri Expresses Concern

November 9, 2026


Rajasthan: On the occasion of Govardhan Puja, Mahamandaleshwar Someshwar Giri expresses concern

परमहंस किशनगिरी महाराज आश्रम
– फोटो : instagram

विस्तार

परमहंस किशनगिरी महाराज आश्रम के गादीपति महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर देसी गायों की घटती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गोवर्धन पूजा की परंपरा तो निरंतर निभाई जा रही है, परंतु जमीनी हकीकत यह है कि देसी गायें अब न के बराबर बची हैं। वर्तमान समय में लोगों के पास वाहन खड़े करने के लिए साधन और स्थान उपलब्ध हैं, लेकिन गाय का पालन करने का समय तथा भाव नहीं बचा है। देसी गायों की बची-खुची कमी को जर्सी गायों ने पूरा कर दिया है, जिन्होंने देसी नस्ल का स्थान ले लिया है। उन्होंने आह्वान किया कि अब समय आ गया है जब समाज को अपनी देसी नस्ल की गायों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

गोवर्धन निर्माण का वैज्ञानिक रहस्य

महामंडलेश्वर ने स्पष्ट किया कि गोवर्धन पूजा मुख्य रूप से देसी गायों की आराधना का पर्व है। सनातन परंपरा में गाय को मां का स्थान इसीलिए दिया गया है, क्योंकि गाय का दूध, घी, गोमूत्र और गोबर आपस में मिलकर पंचगव्य बनाते हैं। मुख्य द्वार पर गोबर से गोवर्धन बनाने का वैज्ञानिक कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में घर के आगे गोबर से गोवर्धन रचा जाता था। जब परिवार के सदस्य या पालतू पशु इस गोबर के समीप अथवा ऊपर से होकर गुजरते हैं, तो गोबर में विद्यमान औषधीय गुणों के कारण शारीरिक बीमारियां नष्ट हो जाती हैं। इसके प्रभाव से मानव शरीर पवित्र, निरोगी और ऊर्जावान बनता है।

देसी गाय के दूध का प्रभाव

देसी गाय के दूध की शक्ति का उदाहरण देते हुए महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि यदि किसी बच्चे को गर्भावस्था से लेकर वयस्क होने तक देसी गाय का दूध पिलाया जाए, तो वह बछड़े के समान फुर्तीला और ऊर्जावान रहता है। गाय का दूध पीकर बछड़ा सरपट दौड़ लगाता है, जबकि भैंस का बच्चा उस प्रकार कभी नहीं भाग सकता। देसी गाय का दूध मनुष्य को शारीरिक रूप से चुस्त और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X