शाजापुर:शुजालपुर में एमडी ड्रग सप्लाई मामले में तीसरा आरोपी साकिब गिरफ्तार, परिजन भी तस्करी के धंधे में लिप्त – Shajapur Shujalpur Md Drug Supply Case Third Accused Saqib Arrested

पुलिस ने तीसरा आऱोपी भी किया गिरफ्तार
November 9, 2026

पुलिस ने तीसरा आऱोपी भी किया गिरफ्तार
शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी साकिब को गिरफ्तार किया है। आरोपी साकिब (26) पर पहले से पकड़े गए आरोपियों को एमडी ड्रग की आपूर्ति करने का गंभीर आरोप है। पुलिस इस मामले में आरोपी दानिश खान और यूसुफ खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
ड्रग सप्लाई नेटवर्क की कड़ी
मामले की शुरुआत 14 अक्तूबर को हुई थी, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तालाबपुरा कब्रिस्तान के पास से टीला मोहल्ला निवासी दानिश खान (23) को 8.4 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ा था। दानिश सिटी सब्जी मंडी में कपड़ों की दुकान चलाता है। दानिश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ यूसुफ खान से लिया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूसुफ को गिरफ्तार किया। यूसुफ से गहन पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि उसे एमडी ड्रग की सप्लाई साकिब ने की थी।
ये भी पढ़ें- मंदसौर में 62 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
आपराधिक पृष्ठभूमि और पुलिस जांच
गिरफ्तार आरोपी साकिब (26) शुजालपुर का ही रहने वाला है। आरोपी के परिवार के तार भी मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से जुड़े हैं। साकिब का बड़ा भाई साजिद भी मादक पदार्थों की तस्करी के एक अन्य मामले में पकड़ा जा चुका है। करीब दो महीने पहले इंदौर पुलिस उसे गांजा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई थी। पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए दानिश और यूसुफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। उस समय पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी थी कि नशीला पदार्थ कहां से आता था। अब साकिब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं
November 8, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
November 8, 2026
अपराध विस्तार मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और लाठियों से हमला किया। घटना के दौरान गोली चलने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। झड़प में 26 लोग घायल […]
November 8, 2026
शाजापुर जिले के शुजालपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर टपका बसंतपुर गांव में रविवार सुबह कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 26 लोग […]
