बिहार:दीपावली की रात पत्नी के सिर में मारी गोली, बेटा नहीं होने को लेकर तीन महीने से चल रहा था विवाद – Bihar Hajipur Industrial Police Station Husband Shot Wife Dead Kitchen Diwali Night Vaishali News

पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल में
November 9, 2026

पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल में
वैशाली जिले में दीपावली की रात जब पूरा शहर रोशनी और पटाखों की आवाज से गूंज रहा था, उसी दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत नगर में एक घर में मातम छा गया। पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला के सिर में लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए।
मृतका की पहचान राकेश कुमार की पत्नी नीलू सिंह (48) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपती की एक बेटी है। बेटा नहीं होने को लेकर पति लंबे समय से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच करीब तीन महीने से लगातार विवाद चल रहा था। घर में आए दिन कलह होती थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि बात तलाक तक पहुंच गई थी।
किचन में हुई वारदात
दीपावली की रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर गोली चला दी। गोली सीधे महिला के सिर में लगी। गोली लगते ही महिला किचन में गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची
सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी सदर अस्पताल पहुंच गए। मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पति पर बेटा नहीं होने के कारण लगातार प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: सरकारी स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, ACS ने दिया निर्देश; किस योजना से होगा भवनों का निर्माण?
क्या बोले थाना प्रभारी
इस संबंध में औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
November 13, 2026
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी को बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। उन्हें पंजाबी भाषा में लिखे एक पत्र के जरिए धमकी दी गई है। यह पत्र सरकारी डाक से उनके निजी सहायक शकील अंसारी के मुजफ्फरपुर जिले स्थित पते पर भेजा गया है। पत्र […]
November 13, 2026
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ विस्तार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में […]
November 13, 2026
भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। विस्तार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा डिहुली के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती और ऑटो चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय निशु कुमारी और मिठनपुरा थाना […]
