धार:दिनदहाड़े चाकू दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जेवरात समेत लाखों का माल बरामद – Two Accused Who Committed A Robbery In Broad Daylight By Brandishing Knife Have Been Arrested Within 24 Hours

पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट
November 9, 2026

पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट
धामनोद सुन्द्रेल में घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से सोने के जेवर और नकदी लूटने की वारदात का धामनोद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख 60 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।
ये भी पढ़ें- मकान में लगी भीषण आग, हजारों बारदाने जलकर खाक; एक घंटे तक दमकल का इंतजार
पुलिस के अनुसार, कहार मोहल्ला सुन्द्रेल निवासी इशिका पिता विक्रम चटर्जी ने 6 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने चाकू दिखाकर फरियादिया और उसकी मां निर्मलाबाई को डराया-धमकाया तथा निर्मलाबाई के गले से सोने का मंगलसूत्र, कान के सोने के सुई-धागा टॉप्स और सोने के 9 मोती लूट लिए। इसके अलावा अलमारी में रखे 1100 रुपए नकद लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। मामले में धामनोद थाने पर अपराध क्रमांक 570/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) और 333 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान कर जितेंद्र पिता भंवर नाथ (22) और गोलू पिता उमराव नाथ (30), दोनों निवासी रातीखेड़ा थाना सागौर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, 9 मोती तथा वारदात में प्रयुक्त एक्सट्रीम मोटरसाइकिल क्रमांक MP11ZQ5591 जब्त की गई। जब्त मशरूके में जेवरों की कीमत 80 हजार और मोटरसाइकिल की कीमत 1.80 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह कुल 2.60 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोलू नाथ के विरुद्ध पूर्व में पिथमपुर सेक्टर-1 थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में हत्या सहित अन्य अपराध तथा मांडव थाने में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।
November 11, 2026
जनजातीय अंचल के खेतों की तस्वीर बदलने और किसानों की बारिश पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को डही में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1,353 करोड़ रुपये की टंट्या मामा उद्वहन सिंचाई योजना का […]
November 11, 2026
कम बारिश का असर इस बार माही बांध के जल भंडारण पर भी पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस बार बांध में आधा पानी ही उपलब्ध है। ऐसे में माही की नहरों पर निर्भर रबी सीजन के किसानों को पांच की जगह मात्र दो बार ही सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। बुधवार […]
November 9, 2026
पुलिस मामले की जांच में जुटी दीपावली की रात मनावर के धार रोड स्थित साई रेसीडेंसी कॉलोनी में चोरों ने भाजपा नेता सचिन दामके के सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश लोहे का गेट और ताला तोड़कर घर में घुसे तथा करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। सोमवार […]
