शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:हनुमान के महामंत्रों का हुआ सामूहिक जप, फिर किया श्री सुंदरकांड पाठ – Hanuman’s Great Mantras Were Chanted Collectively, Followed By The Recitation Of Shri Sundarkand
मऊ

Mau News:हनुमान के महामंत्रों का हुआ सामूहिक जप, फिर किया श्री सुंदरकांड पाठ – Hanuman’s Great Mantras Were Chanted Collectively, Followed By The Recitation Of Shri Sundarkand

November 10, 2026


मऊ। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को नगर के फातिमा चौक स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर परिसर में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी महाराज के महामंत्रों के सामूहिक जप से हुई।

साथ ही संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ ने पूरे प्रांगण को अध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पाठ के दौरान सूरज सिंह और सुनील चौबे ने सुंदरकांड का पाठ कर पूरे वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

इसके साथ ही हनुमान जी के अद्भुत पराक्रम, शौर्य, सेवाभाव और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वीर रस में जीवंत वर्णन किया गया।

अजय मिश्र ने हनुमान जन्मोत्सव से जुड़ी दो जन्म दिवसों की मान्यताओं और आध्यात्मिक महत्व को समझाया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर अग्रवाल, डॉ. राम गोपाल गुप्त, राम दुलारे चौहान, ऋषिकेश पांडेय, रिंकू मिश्रा, अजय गुप्ता, मनोज तिवारी, अखिलेश यादव उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X