शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी – House Lock Broken And Belongings Stolen

November 10, 2026


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का किराने का सामान और नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव गोदी निवासी चरन सिंह ने थाना हापुड़ देहात में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पीड़ित और उसका पुत्र किराने का काम करते हैं। उसका किराने का सामान गोंदी स्थित मकान में रखा रहता है। वह लोग मकान से किराने का सामान दिन में ले जाते है और बेच देते हैं। छह नवंबर को पीड़ित और उसका पुत्र अपने मकान पर किराने का सामान लेने के लिए गए थे, तो उन्होंने देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो चोर किराने का सामान बादाम, पिस्ता, काजू, लौंग और इलायची आदि ले गए। इसके अलावा उनकी पत्नी की तीन मिट्टी की गुल्लकों में कई वर्षों से जोड़े हुए हजारों रुपये व एक छोटे बाॅक्स में रखे रुपये चोर चोरी कर ले गए। सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X