शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अल्मोड़ा

Almora News:राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन की तैयारियां तेज, सात वार्षिक लेखन पुरस्कारों के विजेता घोषित – Preparations For The National Kumaoni Language Conference Intensify; Winners Of Seven Annual Writing Awards Announced

November 10, 2026


अल्मोड़ा। राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की सोमवार को नगर के माल रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई। आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया और न्यास के विभिन्न सदस्यों को कार्यक्रम से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मेलन में पिछले 30 वर्षों से कुमाऊंनी भाषा के रचनाकार और भाषा प्रेमी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह मंच जहां एक ओर कुमाऊंनी भाषा के समक्ष मौजूद चुनौतियों को सामने लाएगा वहीं दूसरी ओर नए और पुराने रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त अवसर भी प्रदान करेगा। इस दौरान न्यास द्वारा कुमाऊंनी भाषा में संचालित सात वार्षिक लेखन पुरस्कार योजनाओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई।

बताया गया कि इस वर्ष कुसुम पठानी स्मृति बाल कहानी लेखन पुरस्कार डॉ. पवनेश ठकुराठी, डॉ. कुंदन रावत व दीपा पांडे को, तारा जोशी स्मृति लेखन पुरस्कार कृतिका बिष्ट, ममता बिष्ट व सपना बिष्ट को, भारतेंदु निर्मल जोशी स्मृति कुमाऊंनी समालोचना लेखन पुरस्कार डॉ. गीता खोलिया, सुमन बुधलाकोटी और डॉ. हेम चंद्र दुबे को, जमुनादेवी खनी स्मृति कुमाऊंनी संस्मरण लेखन पुरस्कार शिवदत्त पांडे, जनार्दन चिलकोटी और विनोद पंत को को दिया जाएगा। इसके अलावा शंकर लाल साह कुमाऊनी निबंध लेखन पुरस्कार शिवदत्त पांडे , मुन्नी पांडे और डॉ. राजीव जोशी को, अरुण कुमार भट्ट स्मृति कुमाऊंनी यात्रा वृतांत लेखन पुरस्कार आनंद सिंह बिष्ट, डॉ. अर्चना जोशी और गिरीश चंद्र जोशी को और बचुली देवी स्मृति बाल कविता लेखन पुरस्कार राजेश्वरी पांडे, डॉ. कुंदन रावत और मीनू जोशी को प्रदान किया जाएगा ।

बैठक में डॉ. हयात सिंह रावत, बहादुर सिंह गैड़ा, माधवानंद खोलिया, डॉ. गीता खोलिया, भूपाल नागरकोटी, हयात सिंह बिष्ट, आनंद सिंह सौतियाल, डॉ. केसी जोशी, आनंद बिष्ट, गोपाल सिंह गैड़ा , शशि शेखर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X