शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:कृपाण से हमला कर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार – Nephew Arrested For Murdering Uncle By Attacking Him With A *kirpan* (ceremonial Sword)

November 10, 2026


शाहबाद। जगेसर गांव में मामूली कहासुनी के बाद 70 वर्षीय रामस्वरूप की कृपाण से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कृपाण भी बरामद कर ली है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि मृतक रामस्वरूप के बेटे महावीर ने अपने चचेरे भाई राहुल के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। आरोप है कि शनिवार रात राहुल की महावीर के परिवार से कहासुनी हो गई थी।

इस दौरान महावीर के भाई की पत्नी और पिता रामस्वरूप ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि राहुल ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। रामस्वरूप ने जब राहुल को समझाने का प्रयास किया तो उसने कृपाण से उनके पेट पर वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को परिजन उपचार के लिए रामपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महावीर की तहरीर पर राहुल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को टांडा-सिरौली रोड से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि हत्या के आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त कृपाण भी बरामद कर ली गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X