शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मऊ:तीन किमी के दायरे में 181 लक्ष्मी प्रतिमाएं, पूजा के दौरान देवी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; आज होगा विसर्जन – 181 Idols Goddess Lakshmi Within Three Km Radius Mau Crowds Thronged Catch Glimpse Goddess During Worship
मऊ

मऊ:तीन किमी के दायरे में 181 लक्ष्मी प्रतिमाएं, पूजा के दौरान देवी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; आज होगा विसर्जन – 181 Idols Goddess Lakshmi Within Three Km Radius Mau Crowds Thronged Catch Glimpse Goddess During Worship

November 10, 2026


181 idols Goddess Lakshmi within three km radius Mau crowds thronged catch glimpse Goddess during worship

जिले में लगी लक्ष्मीजी की प्रतिमा।
– फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सीमा स्थित मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अपने लक्ष्मी पूजन के लिए पूरे जिले में प्रसिद्धि पा चुका है।हर साल की तरह इस बार भी तीन किमी के दायरे में यहां 181 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित हुई है। दीपावली के पावन दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयकारों के बीच स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कस्बा और आसपास के गांवों में आस्था का महासागर उमड़ा हुआ है।

दीपावली के दिन से लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा पर्व में श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-शांति, धन-समृद्धि और मंगल कामना कर रहे हैं। दो दिनों तक दिन-रात पांडालों में दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। रात में तो नजारा और भी अलौकिक हो जाता है। 

जगमगाती लाइटिंग, फूलों की सजावट, धूप-दीप की सुगंध और मां के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठता है। देर रात तक, आधी रात तक हजारों श्रद्धालुओं का रेला मां के दर्शन के लिए उमड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों से पैदल, बाइक और वाहनों से आकर श्रद्धालु मां के विभिन्न रूपों के दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X