शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:जगाधरी के पांच वार्डों में लगेंगी डेकोरेटिव लाइटें – Decorative Lights Will Be Installed In Five Wards Of Jagadhri
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:जगाधरी के पांच वार्डों में लगेंगी डेकोरेटिव लाइटें – Decorative Lights Will Be Installed In Five Wards Of Jagadhri

November 10, 2026


जगाधरी। नगर निगम की ओर से जगाधरी शहर के वार्ड नंबर एक से पांच तक की सड़कों और गलियों में डेकोरेटिव लाइटें और पोल लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लाइटें लगने से न केवल कॉलोनियों की सड़कें रोशन होंगी, बल्कि लोगों को रात के समय आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही काम पूरा कर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। शहर की कई कॉलोनियों में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खासकर सड़कों पर अंधेरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है। कई बार लोगों को रात के समय आने-जाने में भी परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए नगर निगम ने पांच वार्डों में डेकोरेटिव लाइटें लगाने की योजना तैयार की है।

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि जगाधरी के वार्ड नंबर एक से पांच तक डेकोरेटिव लाइटें लगाने पर करीब 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत वार्डों की सड़कों और गलियों में जरूरत के अनुसार लाइटें और पोल लगाए जाएंगे।

नगर निगम शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। डेकोरेटिव लाइटें लगने से कॉलोनियों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर निगम की ओर से जल्द ही इस कार्य को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पांचों वार्डों के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X