शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अल्मोड़ा

Almora News:चौखुटिया में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा – Grand Procession Of Lord Shri Ram Taken Out In Chaukhutia

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

Updated Tue, 10 Nov 2026 12:05 AM IST

Grand procession of Lord Shri Ram taken out in Chaukhutia

चौखुटिया(अल्मोड़ा)। भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और भक्ति का भाव सोमवार को चौखुटिया नगर में देखने को मिला। आदर्श महिला रामलीला समिति की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। समिति की अध्यक्ष रेवती देवी और निर्देशक लीला संगेला जोशी के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भागीदारी की। इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति का संदेश दिया गया। समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X