शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू – Fire Breaks Out At Plywood Factory; Fire Brigade Brings It Under Control In Time
हापुड़

Hapur News:प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू – Fire Breaks Out At Plywood Factory; Fire Brigade Brings It Under Control In Time

November 10, 2026


Fire breaks out at plywood factory; fire brigade brings it under control in time

गांव सिखेड़ा में आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक

सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित श्याम प्लाइवुड फैक्ट्री में रविवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

हापुड़ निवासी दीपांशु गोयल की गांव सिखेड़ा में श्याम प्लाइवुड फैक्ट्री है। रविवार देर रात फैक्ट्री के बाहर रखी लकड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान छोड़े गए रॉकेट के कारण आग लगी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र गढ़ से दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचने पर फैक्ट्री के एक कोने में रखी लकड़ी जलती मिली। दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया।

प्रभारी अग्निशमन केंद्र रोहदाश सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, आग से फैक्ट्री के बाहर रखी लकड़ी जली है, जिससे हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फैक्ट्री के अंदर आग फैलने से रोक ली गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X