शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लाल किला धमाके की पहली बरसी:विस्फोटक बरामदगी के एक साल बाद बदले अल-फलाह के हालात; मौलवी के परिवार ने छोड़ा घर – Red Fort Blast Anniversary Security Tightened At Al-falah College, Maulvi Family Leaves Home
फरीदाबाद

लाल किला धमाके की पहली बरसी:विस्फोटक बरामदगी के एक साल बाद बदले अल-फलाह के हालात; मौलवी के परिवार ने छोड़ा घर – Red Fort Blast Anniversary Security Tightened At Al-falah College, Maulvi Family Leaves Home

November 10, 2026


Red Fort Blast Anniversary Security Tightened at Al-Falah College, Maulvi Family Leaves Home

Red Fort Blast Anniversary
ग्राफिक्स

विस्तार

फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कथित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के एक साल बाद यहां के हालात काफी बदल चुके हैं। जिस कॉलेज का नाम पिछले साल विस्फोटक सामग्री की भारी बरामदगी और लाल किला क्षेत्र में हुए कार विस्फोट से जुड़े मामले में सामने आया था, वहां अब सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सख्त है। कॉलेज परिसर में पुलिस पोस्ट भी स्थापित की गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज से सटी मस्जिद में मौलवी का परिवार घर छोड़ चुका है। सोमवार को उसका घर वीरान पड़ा हुआ था।

मेडिकल कॉलेज में पुलिसकर्मी हर समय तैनात रहते हैं और परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों से लेकर विद्यार्थियों तक के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। समय-समय पर विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारी भी यहां पहुंचकर गतिविधियों की जानकारी लेते रहते हैं। वहीं, कॉलेज के पास स्थित मस्जिद परिसर में मौलवी हाफिज इश्तियाक का परिवार रहता था, लेकिन अब वहां उनका परिवार नहीं है। मौके पर पहुंचने पर आवास वीरान मिला और मस्जिद में भी कोई विशेष गतिविधि दिखाई नहीं दी। मौलवी के परिवार के बारे में ग्रामीणों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने परिवार के बारे में जानकारी होने से भी इंकार किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X