शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हिसार

Hisar News:इलेक्ट्रॉनिक शाॅप में आग से जला सामान रास्ता बंद मिला तो दीवार तोड़कर बुझाई – Fire Broke Out In Electronic Goods Shop, Two Fire Engines Brought It Under Control

November 10, 2026


हांसी। दिवाली की रात भगत सिंह मार्केट स्थित अनिल छाबड़ा की इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला।

दमकल कर्मचारियों को दुकान तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

रविवार रात को दिवाली के कारण बाजार में देर तक चहल-पहल थी। इसी दौरान पहली मंजिल स्थित अनिल छाबड़ा की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आसपास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच बोगाराम कॉलोनी से दुकान मालिक अनिल भी मौके पर पहुंच गए रास्ता नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया। हालांकि तब तक सामान जल चुका था।

फायर ब्रिगेड ऑपरेटर जसबीर कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे भगत सिंह रोड स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर दीवार तोड़ी और आग पर काबू पाया।

मंडी सर्व व्यापार मंडल के महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि आग से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X