Pilibhit News:छप्परपोश मकान में लगी आग से हजारों का नुकसान – Fire In Roofed House Causes Loss Of Thousands

आग से जला पड़ा सामान। संवाद
November 10, 2026

आग से जला पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घुंघचाई। देर शाम छप्परपोश घर में अचानक आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से घर में रखी नकदी, आभूषण सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। विधायक ने परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव नगरिया टांडा निवासी रामपाल गांव के बाहर छप्परपोश घर में परिवार के साथ रहते हैं। घर में ही परचून की दुकान भी चलाते है। सोमवार देर शाम घर में आग लग गई। परिवार का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का काफी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े, चारपाई, बर्तनए साइकिल, परचून की दुकान का सामान पूरी तरह जल गया। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर व हजारों रुपये की नगदी भी आग में जलकर नष्ट हो गई। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। विधायक ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अग्निकांड की जानकारी ली और नुकसान के बारे में जाना। विधायक ने बताया कि पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने के लिए एसडीएम से कहा गया है।
November 13, 2026
पीलीभीत। बाल दिवस पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बच्चों को खास तोहफा देने का निर्णय लिया है। 14 नवंबर को 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे निशुल्क जंगल सफारी कर सकेंगे। इस दौरान बच्चों से किसी भी तरह का प्रवेश या सफारी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति […]
November 13, 2026
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद पीलीभीत। छठ पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को बसों और ट्रेनों में जगह पाने के लिए जूझना पड़ेगा। त्योहार के चलते ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लखीमपुर से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से […]
November 13, 2026
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो किशोरों पर बच्चों को बहलाकर उनके घरों से जेवर और नकदी मंगवाने का आरोप लगा है। दोनों ने कथित तौर पर नौ साल के एक बच्चे को अपने जाल में फंसाकर उसके घर से सोने की चेन और रुपये हासिल किए। पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय एक अन्य […]
