शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:बाजरा खरीद बंद, वंचित किसानों को मिल सकता है फिर मौका – Pearl Millet Procurement Halted, Farmers Who Missed Out May Get Another Chance

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

ढिगावामंडी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल पंचकूला ने खरीफ सीजन 2026 के लिए राज्य की मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद 10 नवंबर से बंद कर दी है। बोर्ड ने पत्र जारी कर सभी मंडियों के सचिव, सह-कार्यकारी अधिकारी और मंडी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इसकी जानकारी आढ़तियों और किसानों को दें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई वास्तविक किसान अपनी बाजरे की फसल बेचने से वंचित रह जाता है, तो उसके मामले की जांच की जाएगी। ऐसे मामलों का सत्यापन एवं अनुमोदन संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। समिति द्वारा सत्यापित एवं अनुमोदित किसानों की सूची उपायुक्त के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय को भेजी जाएगी, ताकि स्वीकृति के बाद उन किसानों को खरीफ सीजन 2026 के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से अपना बाजरा बेचने की अनुमति दी जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X