शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोंडा

Gonda News:पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत – Bike Hits Tree; Youth Dies

November 11, 2026


बेलसर। रगड़गंज चौकी क्षेत्र में थानपुरवा के पास रविवार रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तरबगंज के बरसड़ा डीहा निवासी सूरज सिंह (26) की मौत हो गई। वह उमरी बेगमगंज क्षेत्र के पकवान गांव में अपनी मौसी के घर गए थे। रात 11 बजे घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उनके साले संतोष कुमार ने बताया कि सूरज ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन हादसे में वह टूट गया।

सूरज की शादी मई 2026 में परसपुर के प्योली गांव निवासी बिट्टू से हुई थी। करीब दो साल पहले सूरज के पिता का निधन हो गया था। परिवार में सूरज और बड़े भाई संजय हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां शीला देवी ने तरबगंज थाने में तहरीर दी है। रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X