शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ललितपुर:खूनी संघर्ष में 11 घायल, दो पक्षों में फरसा-कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले; इस एक बात पर छिड़ा था विवाद – Violent Clash Between Two Groups Over Location Used For Selling Illicit Liquor
ललितपुर

ललितपुर:खूनी संघर्ष में 11 घायल, दो पक्षों में फरसा-कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले; इस एक बात पर छिड़ा था विवाद – Violent Clash Between Two Groups Over Location Used For Selling Illicit Liquor

November 11, 2026


Violent clash between two groups over location used for selling illicit liquor

अवैध शराब के ठिकाने को लेकर खूनी संघर्ष

विस्तार

कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मऊ माफी में बुधवार सुबह करीब सात बजे अवैध शराब बेचने के ठिकाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया। इस दौरान बंदूक से फायरिंग होने की भी जानकारी सामने आई है। संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए।

घायलों में मऊ माफी निवासी सुनील (35) पुत्र बलों, अजय (30) पुत्र नरेश और सोनू (26) पुत्र दर्शन शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम बम्होरी नागल निवासी अनिल (35) पुत्र बालक, अंगूरी (40) पत्नी बाबू, धीर सिंह (55) पुत्र देशपथ, अजय (25) पुत्र धीर सिंह, सुदीप (25) पुत्र चंदन, राजकुमार (25) पुत्र हरप्रसाद, महेश (50) पुत्र हम्मीर और नर्सिंग (55) पुत्र हम्मीर घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X