Jalaun News:ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत – Woman Dies After Being Hit By A Train
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उसरगांव-कालपी रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
झांसी कंट्रोल रूम से से सोमवार शाम आरपीएफ को सूचना मिली कि किलोमीटर संख्या 1268/3 के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। वहां ट्रैकमैन समीर यादव और ज्ञान भारती पुलिस चौकी के दरोगा विपिन यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद मिले। ट्रैकमैन ने बताया कि महिला का शव डाउन और अप ट्रैक के बीच किलोमीटर संख्या 1268/28-30 के पास पड़ा था। चौकी पुलिस ने शव का निरीक्षण कर तलाशी ली। महिला ने जो कपड़े पहन रखे थे, उनके अलावा कोई रेल टिकट, पहचान पत्र या अन्य वैध दस्तावेज नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले गई। (संवाद)
