शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी में छह की मौत:’बेटा सो रहा था, कौन और क्यों लेकर गया…’, अंकित की मां सरोज को अब भी नहीं विश्वास – Six Friends Killed In Muzaffarnagar Accident, Funeral Processions Leave Villages In Tears
हिसार

यूपी में छह की मौत:’बेटा सो रहा था, कौन और क्यों लेकर गया…’, अंकित की मां सरोज को अब भी नहीं विश्वास – Six Friends Killed In Muzaffarnagar Accident, Funeral Processions Leave Villages In Tears

November 11, 2026


हिसार के नारनौंद के खास (गढ़ी) और मोठ करनैल गांव में मंगलवार को गम और मातम का ऐसा मंजर था कि हर आंख नम नजर आई। पांच घरों से एक साथ छह युवाओं की अर्थियां उठीं तो पूरा इलाका सिसकियों से गूंज उठा।

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकले छह दोस्तों की सोमवार को मुजफ्फरनगर में हुए हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को जब युवकों के शवों का अंतिम संस्कार हुआ तो परिजनों ही नहीं ग्रामीणों और आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे।

Six Friends Killed in Muzaffarnagar Accident, Funeral Processions Leave Villages in Tears

धू-धू कर जलती कार।

सोमवार रात करीब एक बजे मृतकों के शव गांव पहुंचे थे। रात होने के कारण इन्हें गांव के बाहर खेतों में रखा गया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे शव अंतिम दर्शन के लिए घर लाए गए। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

Six Friends Killed in Muzaffarnagar Accident, Funeral Processions Leave Villages in Tears

नम आंखों से दी मुखाग्नि
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बड़े भाई ने कांपते हाथों और पथराई आंखों से चिता को दी मुखाग्नि

राखी गढ़ी में साहिल, अंकित मलिक, अंकित और राहुल उर्फ डेनी का अंतिम संस्कार किया गया। दो सगे भाइयों अंकित और राहुल उर्फ डेनी की एक साथ अर्थी उठी। संजय ने कांपते हाथों और पथराईं आंखों से अपने दोनों छोटे भाइयों को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी। अंकित मलिक को उसके छोटे भाई सोमवीर ने और साहिल को उसके बड़े भाई गोलू ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। बुजुर्गों और ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार गांव से एक साथ चार युवकों की अर्थियां उठते देखी हैं।

Six Friends Killed in Muzaffarnagar Accident, Funeral Processions Leave Villages in Tears

कार का हुआ ये हाल।

मोठ करनैल में दो दोस्तों को दी अंतिम विदाई

मोठ करनैल गांव में अमन और अजय का अंतिम संस्कार किया गया। अमन को उसके भाई अजय ने जबकि अजय को उसके भाई सुनील ने मुखाग्नि दी। अजय के पिता शमशेर की करीब 12 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार का सहारा बनने की ओर बढ़ रहे अजय की मौत ने परिजनों को बेसहारा कर दिया।

Six Friends Killed in Muzaffarnagar Accident, Funeral Processions Leave Villages in Tears

अमन, अंकित पुत्र समुद्र व साहिल (ऊपर), अजय, अंकित और राहुल। फाइल फोटो।

बेटा सो रहा था, कौन और क्यों लेकर गया…

राखीगढ़ी निवासी अंकित मलिक की मां सरोज, बहन शिवानी, पिता राजेश और बुआ शीला को अब भी बेटे की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी परिवार को यकीन नहीं था कि अंकित हादसे का शिकार हुआ है। परिजनों के मुताबिक वह मकान के बाहर बनी बैठक में सोया हुआ था। रात को दोस्तों के साथ कब निकल गया इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह उसे जगाने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। मां सरोज बार-बार बेसुध होकर यही कह रही थीं कि उनका बेटा तो घर पर सो रहा था फिर उसे वहां कौन और क्यों लेकर गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X