बिहार में दर्दनाक हादसा:एनएच-27 पर बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीन की मौत; एक घायल – Darbhanga Nh 27 Road Accident Three Friends Killed One Injured Bike Hit And Run

मृतकों की फोटो
– फोटो : bihar
November 11, 2026

मृतकों की फोटो
– फोटो : bihar
बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा बाजार समिति चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निकले थे घूमने
मृतकों की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित मोमिन टोला निवासी मो. फारिश, मो. इफ्तेखार और मो. अल्ताफ नियाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बीती रात बाकरगंज मस्जिद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद अहले सुबह सभी घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान चारों एक ही बाइक पर सवार होकर एनएच-27 की ओर जा रहे थे।
शिवधारा बाजार समिति चौक के पास हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शिवधारा बाजार समिति चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही मब्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) भेज दिया गया है। मब्बी थानाध्यक्ष अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटे हैं। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल हादसे में शामिल वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।
November 13, 2026
दरभंगा जिले के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव पहुंची। यहां डीसीएलआर अजय कुमार और अंचलाधिकारी आलोक कुमार की मौजूदगी में […]
November 12, 2026
बोरी में बंद मिला शव विस्तार मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजपुर गांव में बीते 2 नवंबर की रात हुई घटना के बाद अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। गुरुवार की देर शाम बलिराजगढ़ के पास से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने […]
November 11, 2026
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाया नदी में नाव डूबने से एक युवक लापता हो गया। हादसा बाजिदपुर पंचायत के बमौरा घाट के पास हुआ। नाव पर चार युवक सवार थे। अचानक नाव नदी में डूब गई। इस दौरान तीन युवक तैरकर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक […]
