शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक:रेलवे ट्रैक पर मिट्टी धंसने से ज्ञानपुर रूट की आठ ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान – Trains Running On Diverted Routes Following Mirzapur Incident Eight Trains Delayed Of Bhadohi
भदोही

ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक:रेलवे ट्रैक पर मिट्टी धंसने से ज्ञानपुर रूट की आठ ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान – Trains Running On Diverted Routes Following Mirzapur Incident Eight Trains Delayed Of Bhadohi

November 11, 2026


Trains running on diverted routes following Mirzapur incident eight trains delayed of bhadohi

train
– फोटो : AI Generated

विस्तार

मिर्जापुर के झिंगुरा रेल खंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने के कारण वाराणसी- प्रयागराज रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। मिर्जापुर रूट की कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने के कारण ज्ञानपुर रोड होकर चलने वाली आठ ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई प्रमुख ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। जिसमें दानापुर सुपरफास्ट 5 घंटे 31 मिनट, बनारस सुपरफास्ट साप्ताहिक 2 घंटे 31 मिनट, छपरा क्लोन 1 घंटा 21 मिनट, सुपौल विशेष ट्रेन 2. घंटा 39 मिनट, पवन एक्सप्रेस 2 घंटा 38 मिनट, दानापुर सुपरफास्ट 3 घंटा 32 मिनट और विभूति एक्सप्रेस 2 घंटे 09 मिनट और झूसी बनारस मेमू 2.38 मिनट की देरी से ज्ञानपुर रोड पहुंची। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्टेशन अधीक्षक वीरेन्द्र दुबे ने बताया कि वाराणसी-प्रयागराज के मिर्जापुर रेल खंड पर झिंगुरा के पास मिट्टी धंसने के कारण इस तरह की समस्या आई है। मिर्जापुर रूट की गाड़ियों के डायवर्जन से वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर दबाव बढ़ गया है। जिससे स्टेशन से होकर चलने वाली नियमित गाड़ियां भी विलंब से चल रही हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा मिट्टी धंसने वाली जगह को सुरक्षित करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही परिचालन सामान्य होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X