शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विश्व चैंपियनशिप:निशानेबाज नीरज कुमार ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीता कांस्य – Niraj Kumar Secured A Quota Place For The 2028 Los Angeles Olympics Won Bronze In Men”s 50m 3-position
खेल

विश्व चैंपियनशिप:निशानेबाज नीरज कुमार ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीता कांस्य – Niraj Kumar Secured A Quota Place For The 2028 Los Angeles Olympics Won Bronze In Men”s 50m 3-position

November 11, 2026


Niraj Kumar secured a quota place for the 2028 Los Angeles Olympics won bronze in men''s 50m 3-position

नीरज कुमार
– फोटो : NRAI

विस्तार

भारतीय निशानेबाज नीरज कुमार ने बुधवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश के लिए पहला कोटा हासिल किया था।

रजत की दौड़ में बने हुए थे नीरज 

नीरज ने फाइनल में कुल 346.5 अंक हासिल किए। वह रजत पदक की दौड़ में भी बने हुए थे लेकिन अंतिम दौर में 9.4 अंक का निशाना लगाने के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। व्यक्तिगत तटस्थ खिलाड़ी (एआईएन) के रूप में हिस्सा ले रहे दिमित्री पिमेनोव ने 362.8 अंक के विश्व जूनियर रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि स्लोवाकिया के पैट्रिक जानी ने रजत पदक जीता। पिमेनोव और जानी ने भी लॉस एंजिलिस ओलंपिक के कोटा हासिल किए। फाइनल में पहुंचे भारत के एक अन्य निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 323.7 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X