शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:जमीन पर कब्जे लेने आई टीम का किया विरोध – Opposed The Team That Arrived To Take Possession Of The Land

November 11, 2026


बरनाला। विधानसभा हलका भदौड़ के गांव उग्गोके और जगजीतपुरा में बुधवार को 16 एकड़ साझा जमीन पर कब्जे को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। अदालत के आदेश पर तहसीलदार और पुलिस टीम कब्जा दिलाने पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों और किसान संगठनों के कड़े विरोध के कारण टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा।

यह जमीन पिछले कई वर्षों से विवादों में है। एक डेरे का साधु इस पर मालिकाना हक जता रहा है, जबकि ग्रामीण इसे गांवों की साझा संपत्ति बताते हैं। बुधवार को सब-डिवीजन तपा के तहसीलदार बेअंत सिंह और पुलिस टीम वारंट के साथ मौके पर पहुंची थी। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। गांव उग्गोके के हरलीन सिंह ने आरोप लगाया कि साधु कथित तौर पर दस्तावेज के आधार पर जमीन पर हक जता रहा है। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और जमीन पर स्टे लेने के लिए भी अपील की गई है। इस जमीन का कुछ हिस्सा टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहित किया गया था। इसके बदले मिलने वाली करीब दो से ढाई करोड़ रुपये की मुआवजा राशि पंजाब सरकार के पास जमा है। तहसीलदार बेअंत सिंह ने बताया कि विरोध के कारण फिलहाल कब्जे की कार्रवाई रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिये अदालत के आदेशों का पालन करवाने के प्रयास जारी रहेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X